फ्यूचर लीडर्स स्कूल में छोटी कन्याओं की नौ देवियों के रूप में हुई पूजा-अर्चना
बिल्सी - बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में दिन मंगलवार को एक भव्य कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया, जिसमें छोटी कन्याओं को देवी दुर्गा के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय की नन्हीं कन्याओं को आदरपूर्वक आमंत्रित कर उन्हें पूजन और फल फूल दही जलेबी से भोग लगाया और तिलक कर सभी शिक्षकों ने चरणस्पर्श किया गया भोजन कराया गया। यह कार्यक्रम चल रहे नवरात्रि उत्सव का हिस्सा था जिसका उद्देश्य समाज में महिलाओं और लड़कियों के सम्मान को बढ़ावा देना था।
स्कूल डॉयरेक्टर वी.पी.सिंह ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग के रूपों की पूजा और व्रत किया जाता है। इन नौ दिन में हर दिन मां अपने अलग-अलग स्वरूपों में आकर हमको वरदान देती है। पहली शैलपुत्री, दूसरी ब्रह्मचारिणी, तीसरी चंद्रघंटा, चौथी कूष्मांडा, पांचवी स्कंध माता, छठी कात्यायिनी, सातवीं कालरात्रि, आठवीं महागौरी और नौवीं सिद्धिदात्री। इस दौरान स्कूल में नौ देवियों के रूप को धारण कर स्कूल में भक्तिमय वातावरण हो गया। इस अवसर पर जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता, रूबी मौर्य, मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय पारस चंद्र, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ़्शीन सिद्दीकी, रंजना राठौर, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव, तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा प्रिंस परमार, सिदरा खान, तैबा फात्मा, अनामिका सिंह विजय कुमार सक्सेना, शिवओम शर्मा,आलिया तारिक और हर्षित शर्मा उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ