जिलाधिकारी बदायूँ तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण।
आज दिनांक 25-01-2025 को जिलाधिकारी बदायूं श्रीमती निधि श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार बदायूँ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बन्दी बैरकों भोजनालय,चिकित्सालय को देखा गया। बैरकों में अंदर जाकर बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली गयी। जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाये व साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध मे सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जेल अधीक्षक को साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने हेतु निर्देशित किया गया। जेल में निरूद्ध बन्दियों तथा सीसीटीवी कैमरो के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी । महोदया द्वारा सिद्धदोष बन्दियों की समयपूर्व रिहाई हेतु बैठक कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए गए ।
0 टिप्पणियाँ